Drunk Teacher in Government School: भाई साहब, मध्य प्रदेश सिर्फ़ अजीब नहीं है, बल्कि बहुत ही अजीब है! हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, और यह किसी आम आदमी का नहीं, बल्कि एक सरकारी स्कूल का था। मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। और वहां के एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। यह वीडियो एक सरकारी स्कूल की क्लासरूम का है। टीचर सुबह स्कूल में पढ़ाने आता है, लेकिन वह नशे में होता है। उसी हालत में वह बच्चों के सामने फिल्मी गानों पर ज़ोर-ज़ोर से नाचता है और कहता है, “मैं यहां आने से पहले रोज़ दो बोतल पीता हूं।”
Mandla Government School Incident: क्या है वायरल वीडियो में?
मंगलवार को सामने आए एक वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें फिल्मी गाना “तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे” सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। शिक्षक की बातचीत और व्यवहार से यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि वह पूरी तरह नशे की हालत में हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक क्लासरूम में कुर्सी पर बैठे हैं और सामने छोटे-छोटे बच्चे मौजूद हैं।
किताब खोलकर पढ़ाने के बजाय शिक्षक गाने की पंक्तियां बोलते हैं और बच्चों से उन्हें दोहराने को कहते हैं। बच्चे भी शिक्षक के कहे अनुसार गाना दोहराते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोप है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं और पढ़ाई की जगह इस तरह की हरकतें करते हैं।
Madhya Pradesh School News: टीचर ने कहा नहीं बिना शराब पिए नहीं पढ़ा सकता! (Drunk Teacher in Government School)
वीडियो वायरल होने के बाद जब शिक्षक महेश कुमार गोठरिया से संपर्क किया गया, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि वह बिना शराब पिए पढ़ा नहीं सकते और उनका दिमाग “गोल” हो जाता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह दो बोतल शराब पीते हैं। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य पहले ही कठिनाइयों से भरा है, ऐसे में यदि शिक्षक ही गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करेंगे तो बच्चों का भविष्य कैसे संवरेगा।
ग्रामीणों ने ऐसे शिक्षक को तुरंत हटाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच के संकेत दिए हैं। जिला परियोजना समन्वयक कुलदीप कटहल ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App






