Ghaziabad Modinagar Woman Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला खुलेआम धमकी देते नजर आ रही है। इस दौरान कुछ पुलिस वाले भी वहां नजर आ रहे हैं। वीडियो में सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर महिला और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई।
महिला अपने जाट और वकील होने का रौब दिखते हुए सड़क पर भड़कती हुई नजर आ रही है। वहीं उसके साथ दो दरोगा भी हैं जो तमाशबीन बने खड़े रहे और दबंग महिला युवकों के साथ गाली-गलौज करती रही। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर बवाल हो रहा है।
Modinagar Woman Threatening Case: क्या था पूरा मामला?
मोदीनगर की निवाड़ी रोड पर घर के बाहर कार खड़ी करने से मना करने पर महिला के भड़कने का मामला सामने आया है। अभिषेक नेहरा नाम के एक युवक ने बताया कि घर के सामने गाड़ी खड़ी करने पंहुचा, तो वहां पहले से दो कार खड़ी थी। आरोप है कि कार में बैठकर दो दरोगा और एक महिला शराब पी रहे थे। अभिषेक ने जब अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए उनसे वाहन हटाने को कहा, तो तीनों आग-बबूला हो गए। इसके बाद कार सवार महिला ने खुद को वकील बताते हुए जमकर हंगामा मचाया। उसके साथ वर्दी पहने दो पुलिसकर्मी भी खड़े थे।
यूपी | दरोगा जी एक महिला संग वर्ना कार में बैठे थे। कार एक घर के आगे खड़ी थी। तभी घर मालिक थार लेकर आ गया। कार खड़ी करने को लेकर खूब कहासुनी हुई। फिर दरोगा जी का सहारा लेकर बदमिजाज महिला ने अपने सारे अधिकारों का प्रदर्शन किया। Video गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की है। pic.twitter.com/K7ZcYfggNM
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 3, 2026
Ghaziabad Viral Video: अभिषेक ने महिला पर लगाए ये आरोप
अभिषेक का आरोप है कि महिला ने हंगामा करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और खुद को जाट बताते हुए अनुसूचित जाति से न होने की बात कही। यही नहीं, महिला ने खुद को भट्ठा मालकिन बताते हुए रौब दिखाया और कहा कि खड़े-खड़े 50 थार खरीद सकती है। आरोप है कि दोनों दरोगाओं ने भी अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए अभिषेक और उसके साथ शुभम को जमकर हड़काया और गाली-गलौज भी की।
वीडियो बनाते देख दरोगाओं के तेवर पड़े ढीले

जब अभिषेक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने फ़ोन में बनाना शुरू किया, तो दोनों दरोगाओं के तेवर थोड़ी ढीले पड़े, लेकिन महिला लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए रौब दिखाती रही। बाद में विवाद बढ़ता चला गया और आरोपी अपनी गाड़ियों से वहां से चले गए। घटना से जुड़े 2 वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
Ghaziabad Modinagar Woman Viral Video: महिला ने युवकों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

अभिषेक का आरोप है कि महिला ने निवाड़ी थाने में उनके और उनके दोस्त शुभम के गाड़ी से पीछा करने और खींचने का आरोप लगते हुए FIR दर्ज कराई। लेकिन हैरानी की बात ये है कि घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र की है, लेकिन रिपोर्ट निवाड़ी थाने में लिखी गई। इसके बाद जांच को मोदीनगर काेतवाली में ट्रांसफर किया गया। अभिषेक का कहना है कि महिला के साथ मौजूद दोनों दरोगा निवाड़ी थाने में तैनात हैं और उन्होंने पद का दुरुपयोग किया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




