दर्दनाक हादसा! भूसे से भरा ट्रक सरकारी नेम प्लेट वाली बोलेरे पर पलटा, ड्राइवर की मौत; Video Viral

Summary :

Rampur Truck Accident Latest Updates: उत्तर प्रदेश के रामपुर के गंज कोतवाली इलाके में नैनीताल राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हादसा तब हुआ जब भूसे से भरा ट्रक यूपी के सरकारी विभाग के कर्मचारी की बोलेरे पर पलट गया और गाड़ी पूरी तरह कुचल गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए उस रास्ते पर जाम लगा रहा। पुलिस के मुताबिक़, दोनों वाहन बिलासपुर गेट के पास जा रहे थे। जिसमें सरकारी वाहन बोलेरो ट्रक से आगे चल रहा था। जैसे ही दोनों गाड़ियां चौराहे के नजदीक पहुंचे, बोलेरो के ड्राइवर ने…

Rampur Truck Accident Latest Updates: उत्तर प्रदेश के रामपुर के गंज कोतवाली इलाके में नैनीताल राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हादसा तब हुआ जब भूसे से भरा ट्रक यूपी के सरकारी विभाग के कर्मचारी की बोलेरे पर पलट गया और गाड़ी पूरी तरह कुचल गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कुछ समय के लिए उस रास्ते पर जाम लगा रहा। पुलिस के मुताबिक़, दोनों वाहन बिलासपुर गेट के पास जा रहे थे। जिसमें सरकारी वाहन बोलेरो ट्रक से आगे चल रहा था। जैसे ही दोनों गाड़ियां चौराहे के नजदीक पहुंचे, बोलेरो के ड्राइवर ने मोड़ लेने की कोशिश की, जबकि ट्रक सीधा चला गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Rampur Road Accident News: कैसे हुआ ये हादसा?

बता दें कि इस भीषण घटना से हड़कंप मच गया। सामने अचानक बोलेरो को देखकर ट्रक ड्राइवर ने टक्कर से बचाने की कोशिश की मगर, ट्रक डिवाइडर से टकराया, उसे तोड़कर बोलेरो पर पलट गया। ट्रक में भूसा भरा था, हादसे के बाद सड़क पर भूसा बिखर गया और बोलेरो को पूरी तरह से अपने नीचे दबा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन चपटा हो गया। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Bolero Accident Viral Video: वायरल हुआ वीडियो (Rampur Truck Accident Latest Updates)

अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस सड़क हादसे में रोजाना कई लोग अपनी जान गवांते हैं। पुलिस लगातार लोगों से सेफ ड्राइव की अपील कर रही है। वहीं इस वीडियो के सामने आने से आपकी धड़कनें बढ़ सकती हैं। मामला रामपुर जिले के थाना इलाके गंज में पहाड़ी गेट का है।

 

यह भी पढ़ें: कूड़े के ढेर पर सूटकेस में मिली लड़की की लाश, चेहरा जला और गर्दन पर कई निशान; पुलिस कर रही पहचान

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।