दिल्ली चुनाव: 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को नतीजे घोषित

Summary :

दिल्ली चुनाव: 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को नतीजे घोषित

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका हैं, दिल्ली में 70 सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को चुनाव होना है वहीं 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

एलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी गई है,नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है।

 नामांकन की जांच की तिथि 18 जनवरी है। जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है।विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

साल 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

भाजपा के खाते में आठ सीटें आई थीं। जबकि, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता। दिल्ली में 70 निर्वाचन क्षेत्र हैं: 58 सामान्य और 12 एससी।

 दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1,55,24,858 है, जिसमें 83.49 लाख पुरुष मतदाता और 71.73 लाख महिला मतदाता हैं। 

Rahul Kumar