जानिए, OPEN AI को खरीदने के लिए एलन मस्क ने लगाई बोली

Summary :

OPEN AI के लिए एलन मस्क की 97.4 बिलियन डॉलर की बोली

टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क के नेतृत्व में निवेशकों के एक समूह ने OPEN AI को खरीदने के लिए 97.4 बिलियन अमरीकी डालर की बोली लगाई।

बोली के जवाब में OPEN AI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि अगर आप चाहें तो हम ट्विटर को 9.74 बिलियन डॉलर में खरीद लेंगे।

AI कंपनी के साथ ही हॉलीवुड पावर ब्रोकर एरी इमैनुएल और अन्य निवेशक शामिल हैं।

OPEN AI के 40 बिलियन अमरीकी डॉलर के फंडिंग सौदे को अंतिम रूप देने के प्रयासों को बाधित कर सकती है, जो कंपनी के मूल्यांकन को केवल चार महीने पहले से काफी बढ़ा देगा। 

जापानी समूह सॉफ्टबैंक के नेतृत्व में नए फंडिंग राउंड से OPEN AI का मूल्य 300 बिलियन अमरीकी डॉलर होने की उम्मीद है,

यह सौदा OPEN AI को मस्क के स्पेसएक्स और बाइटडांस, टिकटॉक की मूल कंपनी के साथ वैश्विक स्तर पर सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों में से एक बना देगा।

बता दें कि एलन मस्क ने 2015 में ऑल्टमैन के साथ ओपनएआई की सह-स्थापना की थी

लेकिन कंपनी के शुरू होने से पहले ही वे कंपनी छोड़ कर चले गए और बाद में 2023 में प्रतिस्पर्धी एआई स्टार्टअप xAI की स्थापना की।

Vespa ने लॉन्च किए 5 नए प्रीमियम स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।