निकाह सेरेमनी में रंग जमाना है तो दुरेफिशां सलीम का ये सूट लुक बेहतरीन है, एक्ट्रेस ने एजियन ब्लू कलर फ्रंट कट फ्रॉक सूट कैरी किया है
जिस पर खूबसूरत एंब्रॉयडरी वर्क किया गया है, दुरेफिशां सलीम ने हेवी मांग टीका, गोल्डन बैंगल्स और मैचिंग ईयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया है
निकाह सेरेमनी में अगर आपको काफी रिच और रॉयल लुक चाहिए तो दुरेफिशां सलीम के इस कलीदार अनारकली सूट से आइडिया लें
एक्ट्रेस के सूट में हैवी एंब्रॉयडरी और लेस वर्क के साथ ही फैब्रिक में भी काफी डिटेलिंग है
उनके सूट में वेलवेट और ब्रोकेड फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है
दुरेफिशां सलीम में डबल लेयर वाला फुल फ्लायर रेड अनारकली सूट पहना है, जिसके साथ उन्होंने बेहद ग्रेसफुली मैचिंग दुपट्टा और पोटली पेयर की है
एक्ट्रेस ने मांग टीका और नथनी से लुक को इनहेंस किया है और हेयर स्टाइल को बिल्कुल सिंपल रखा है
एक्ट्रेस दुरेफिशां सलीम का ये लुक भी आप निकाह सेरेमनी में रीक्रिएट कर सकती हैं, जिससे आपको क्लासी लुक मिलेगा
एक्ट्रेस ने मैचिंग एंब्रॉयडरी वाली सिंपल लॉन्ग कुर्ती कैरी की है और साथ में मैचिंग पर्स लिया है, फ्रंट से हेयर पार्टिशन करके फ्रेंच चोटी बनाई गई है
दुरेफिशां सलीम का ये लुक भी क्लासी है, एक्ट्रेस ने कमाल कलर कॉम्बिनेशन चुना है, हाई पोनीटेल बनाई है और ईयररिंग, बैंगल्स से लुक कंप्लीट किया है
एक्ट्रेस ने कमाल कलर कॉम्बिनेशन चुना है, नेवी ब्लू कलर के फ्लोर लेंथ सूट के साथ उन्होंने ग्रे कलर का पेपलम टॉप कैरी किया है और साथ में ग्रे कलर का ही दुपट्टा पेयर किया है
पाकिस्तानी एक्ट्रेस एथनिक लुक्स में स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती हैं, एक्ट्रेस दुरेफिशां सलीम की ब्यूटी और फैशन दोनों ही फैंस को खूब पसंद आते हैं
अगर आपको निकाह सेरेमनी अटेंड करनी है तो एक्ट्रेस से सूट डिजाइन के आइडिया लिए जा सकते हैं, तो चलिए देख लेते हैं उनके कुछ लुक्स



Download Android App
Download iOS App
















