स्मार्टफोन कंपनी निर्माता NOTHING नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा है कि 4 मार्च 2025 को NOTHING 3A सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
माना जा रहा है कि स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्पले दिया जाएगा
प्रोसेसर की बात करें तो SNAPDRAGON 7 दिया जा सकता है।
NOTHING 3A में कैमरा कंट्रोल, फिंगर प्रिंट सेंसर और बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
माना जा रहा है कि कंपनी 25 हजार से 27 हजार तक स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतार सकती है।
कंपनी ने कहा है कि भारतीय बाजार में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए NOTHING 3 A सीरीज को लॉन्च किया जाएगा।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट में NOTHING 3 A को खरीदने पर बैंक ऑफर मिलने की भी संभावना है।



Download Android App
Download iOS App











