हिंदू धर्म में बाल, नाखून, दाढ़ी कटवाने के कुछ नियम बताए गए हैं, कुछ विशेष दिन पर बाल-नाखून नहीं कटवाने चाहिए।
ऐसे में लोग अक्सर वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हैं और उनसे कई चीजों पर बात करते हैं। किसी ने महाराज जी से पूछा कि बाल, नाखून और दाढ़ी किस दिन कटवानी चाहिए?
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, ‘क्षौर कर्म यानी बाल मुंडवाना या दाढ़ी कटवाना या ऐसा कोई भी काम सप्ताह में केवल दो दिन ही करना चाहिए।’
‘अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी दिन ये काम करता है तो उसे जीवन में नुकसान उठाना पड़ सकता है।’
प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं, ‘आजकल लोग दिन में तीन बार चिकन खाते हैं, इसलिए उनकी बुद्धि भ्रष्ट रहती है।’
प्रेमानंद महाराज आगे बताते हैं कि किस दिन दाढ़ी बनवानी चाहिए और किस दिन नहीं।
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, ‘रविवार भगवान सूर्य का दिन है, इसलिए इस दिन दाढ़ी बनवाने से धन और बुद्धि की हानि होती है।’
‘शिव की पूजा करने वाले व्यक्ति को सोमवार को दाढ़ी नहीं बनवानी चाहिए।’
‘इसके अलावा मंगलवार और शनिवार को बाल या दाढ़ी कटवाने जैसे काम नहीं करने चाहिए, वरना जीवन खत्म हो जाता है।’
‘लेकिन, बुधवार को बाल और दाढ़ी कटवाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।’
‘गुरुवार को दाढ़ी बनवाने से भी बचना चाहिए। यह दिन गुरु का दिन है, इसलिए इस दिन बाल कटवाने से धन, सम्मान और भक्ति की हानि होती है।’
‘लेकिन, शुक्रवार को शेविंग करानी चाहिए, ऐसा करने से जीवन में लाभ और यश मिलता है।’



Download Android App
Download iOS App
















