कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ़्रांसिस की हालत नाजुक बताई जा रही है। पोप बायलेटरल निमोनिया नाम के भयानक बीमारी से जूझ रहे हैं। इसे आसान भाषा में डबल निमोनिया कहा जाता है
आइए जानते हैं कि क्या है बीमारी और इसके लक्षण
यह एक संक्रमण है जो दोनों फेफड़ों में फैलता है। इससे वायु थैलियों (एयर सैक्स) में सूजन आ जाती है और इसमें मवाद भर सकती है
इसकी वजह से कफ के साथ खांसी, बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है
यह बीमारी बैक्टीरिया, वायरस और फंगी जैसे सूक्ष्मजीव के कारण होती है
मेडिकल जानकारों की माने तो 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है
उम्र के अलावा इस बीमारी के दूसरे कारण भी हो सकते हैं जैसे पिछले संक्रमणों से फेफड़ों को हुआ नुकसान, फेफड़े से जुड़ी बीमारी, कमज़ोर इम्यून सिस्टम, धूम्रपान
अगर आपको इस बीमारी का कोई लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें


Download Android App
Download iOS App












