
तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है और इसे पवित्र माना जाता है।
इसका उपयोग कई प्रकार की औषधियों में भी किया जाता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर तुलसी के पत्ते गिरने लगें और टूटने लगें तो इसका क्या मतलब होता है?
अगर तुलसी के पौधे की सही से देखभाल न की जाए तो इसके पत्ते कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

अगर तुलसी के आस-पास बहुत सारे गिरे हुए पत्ते दिखें तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि मिट्टी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी है। ऐसे में खाद डालना फायदेमंद रहेगा।
अगर पौधे को जरूरत से ज्यादा पानी दिया जाए या लगातार पानी डाला जाए तो अधिक नमी के कारण तुलसी के पत्ते गिरने लगते हैं। इसलिए तुलसी में ज्यादा पानी न डालें।
मौसम में बदलाव के कारण भी तुलसी के पत्ते गिर सकते हैं। खासकर ज्यादा गर्मी या सर्दी में तुलसी को सीधी धूप या ज्यादा ठंड से बचाना चाहिए।
कई बार तुलसी की जड़ों में कीड़े या संक्रमण लग जाते हैं, जिससे पौधा कमजोर होने लगता है।

इसके लिए मिट्टी में जैविक कीटनाशक या नीम का पानी मिलाएं, ताकि पौधा स्वस्थ रहे।



Download Android App
Download iOS App










