सांप एक ऐसा जीव है, जिसे अगर कोई अपने सामने देख लेता है तो डर के मारे उसकी रूह कांप जाती है
लेकिन क्या आपको पता है कि सांप हमारी जिंदगी में कितना महत्व रखते हैं और अगर सांप नहीं होंगे तो इसका नतीजा क्या होगा

दुनियाभर में सभी सांपों की लगभग 3,000 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं और इनमें से 600 प्रजातियां ऐसी हैं, जिनमें सबसे जहरीले सांप होते हैं
सांपों की सभी प्रजातियों में से केवल 200 प्रजातियां ऐसी हैं जो इंसानों के लिए खतरा हैं
अगर सांप मर गए या विलुप्त हो गए तो इसका सीधा असर जैव विविधता, पर्यावरणीय स्थिरता और मानव स्वास्थ्य पर पड़ेगा
सांपों के न होने से बाज, उल्लू और अन्य परभक्षियों की आबादी पर भी गहरा असर पड़ेगा, क्योंकि ये सभी स्तनधारी सांपों के शिकार पर निर्भर हैं
कुछ दवाइयां ऐसी होती हैं जो सांपों के जहर से बनाई जाती हैं और अगर सांप ही नहीं होंगे को मेडिकल साइंस में रिसर्च और ट्रीटमेंट पर इसका असर पड़ेगा
कुछ सांप ऐसे होते हैं जो लाइम रोग, हंतावायरस और लेप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारियां फैलाने वाले कृतंकों का शिकार करते हैं
अगर सांप नहीं होंगे तो ऐसी कई और गंभीर बीमारियां मानव जीवन के लिए खतरा बन सकती है। तो कुल मिलाकर सांपों के नहीं होने का नकारात्मक प्रभाव कहीं अधिक गंभीर हैं


Download Android App
Download iOS App













