जानिए- आखिर कौन हैं एल्विश यादव?कितनी है इस यूट्यूबर की नेटवर्थ?
By ANJALI DAHIYA
DEC 23, 2023
हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे एल्विश यादव न केवल अपने व्लॉग्स और स्ट्रीमिंग के लिए बल्कि अपने फैन मीटअप के लिए भी फेमस हैं
एल्विश अपने माता-पिता पिता राम अवतार सिंह यादव और मां सुषमा यादव के साथ गुरुग्राम में ही रहते हैं. उनकी एक बड़ी बहन कोमल यादव भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है.
एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल हैं. इनके अलावा एल्विश यादव कपड़ों के ब्रांड सिस्टम क्लोदिंग के मालिक हैं
एल्विश ने 2016 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था और तब से वे फेमस होते चले गए. उनके देशभर में फैंस हैं. उनके यूट्यूब पर 14 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं
वह लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ एक और चैनल, एल्विश यादव व्लॉग्स चलाते हैं. 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ यादव की इंस्टाग्राम पर भी फैन फॉलोइंग है. एल्विश सेलेब्स की रोस्टिंग वीडियो बनाकर सबसे ज्यादा फेमस हुए थे
एल्विश करोड़ों के मालिक बताए जाते हैं. एल्विश के पास हरियाणा के गुरुग्राम में 14 करोड़ की कीमत का चार मंजिला आलीशान घर है
उनके पास तमाम लग्जरी कार हैं जिनमें पार्श, ह्युंडई और फॉर्च्यूनर जैसी तमाम गाड़ियां शामिल हैं.हाल ही में एल्विशन दुबई में भी करोडों का घर खरीदा था
यूट्यूबर ने अपने दुबई के घर का होमटूर भी कराया था. रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह हर महीने लगभग 8 से 10 लाख रुपये कमाते हैं. एल्विश की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये बताई जाती है.