Travel

मध्यप्रदेश के ऐसे 10 हिल स्टेशन जहां एक बार गए तो नहीं करेगा आने का मन

By Yogita Tyagi

March 23, 2024

गर्मियों की शुरुआत हुई नहीं की लोगों में घूमने के प्लान्स बनने लगते हैं खासतौर पर लोग हिल स्टेशन जाने की प्लानिंग बनाते हैं

मशहूर हिल स्टेशन पर तो सभी जाते हैं जिससे वहां गर्मियों में भारी भीड़ होती है इसलिए इस बार ऐसे हिडन हिल स्टेशंस पर जाएं जहां कम भीड़ के साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बिताया जा सके

तो यदि आप भी ऐसे ही कुछ हिडन हिल स्टेशंस या अच्छी जगहों पर जाना चाहते हैं  तो आपको अभी अपना बैग पैक कर मध्य प्रदेश की तरफ रवाना हो जाना चाहिए

मध्यप्रदेश में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जिनके बारे में लोगों ने कम ही सुना होगा आप चाहें तो इस समर वेकेशंस या घूमने के लिए यहां जा सकते हैं

पचमढ़ी   MP नर्मदापुरम में स्थित पचमढ़ी एक बहुत आकर्षक हिल स्टेशन है आप किसी भी मौसम में यहां जा सकते हैं यहां सतपुड़ा पार्क, डचेस फॉल्स, धूपगढ़, बी फॉल में घूमें

मांडू   यह हिल स्टेशन मालवा के पठार से नर्मदा घाटी की गोद में बहती नर्मदा नदी का नज़ारा दिखाता है मार्च से अक्टूबर के बीच यहां जाएं यहां आप मांडू का किला, रीवा कुंड, रूपमति महल, जामी मस्जिद, बाज़ बहादुर का किला देख सकते हैं 

कैलारस कैलारस का नाम भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश पर्वत के नाम से प्रसिद्ध है  आप यहां कभी भी जा सकते हैं लेकिन ये हिल स्टेशन बारिश में जानें के लिए सबसे अच्छा है

छगोला कंजवानी हिल्स ये छुट्टियां मनाने के लिए बहुत बेहतर जगह है यहां साल भर में कभी भी घूम सकते हैं आप फोटोग्राफी और साइट सीइंग भी यहां कर सकते हैं 

शिवपुरी शिवपुरी अपनी आकर्षक झीलों के लिए जानी जाती है यह हिल स्टेशन ग्वालियर से लगभग तीन घंटे की दुरी पर है आप यहां सिंधिया छतरी, संख्या सागर लेक घुमें 

भेड़ाघाट भेड़ाघाट जबलपुर में स्थित है यहाँ नर्मदा नदी का नज़ारा और धुआंधार वॉटरफॉल्स आकर्षित करते हैं यहां बोट राइड, साइट सीइंग और मंदिरों के दर्शन करें 

ओंकारेश्वर ओंकारेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है आप यहां अंकलेश्वर मंदिर, सिद्धांत मंदिर, केदारेश्वर, ओंकारेश्वर महल, ममलेश्वर ज्योतर्लिंग के दर्शन और फोटोग्राफी के साथ बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं

अमरकंटक यह हिल स्टेशन जबलपुर से 200 किलोमीटर की दुरी पर है नर्मदा, सोन और जोहिला का उद्गम अमरकंटक के पहाड़ों में जाकर मिलता है

तामिया यह सतपुड़ा नेशनल पार्क के पास मौजूद है यह नागपुर से 208 किलोमीटर दूर है यहां आप पातालकोट वैली, सनसेट पॉइंट और ट्राइबल म्यूज़ियम घूमने का आनंद लें 

तपोवन यह सपन बांध डैम से कुछ ही दुरी पर है  यह एडवेंचरस एक्टिविटीज़ के लिए काफी अच्छी जगह है आप यहाँ फोटोग्राफी, ट्रैकिंग, साइकिलिंग का मज़ा भी ले सकते हैं