Health
By- Khushboo Sharma
May 07, 2024
पनीर भुर्जी पनीर एक काफी अच्छा हेल्थी ऑप्शन है जो प्रोटीन से भरपूर होता है। दरअसल प्रोटीन होने के कारन यह पेट को लम्बे वक़्त तक भरा रखता है जिससे वजन भी नहीं बढ़ता
पालक दाल खिचड़ी चुटकियों में बनने वाला हेल्थी डिनर खिचड़ी को माना जाता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें सब्ज़ी ऐड कर सकते हैं
दाल सूप ऐसा जरूरी नहीं की कोई बीमार व्यक्ति ही दाल का सूप पी सकता है बल्कि मूंग या अरहर दाल का सूप अच्छे पाचन के लिए लाभदायक है। लेकिन इसमें स्वाद बढाने के लिए ज्यादा मसालों का इस्तेमाल न करें
वेजिटेबल दलिया अगर आप डिनर में लाइट और हेल्थी खाने के ऑप्शन देख रहे है तो दलिया एक बेहतरीन डिश है। इसको बनाने का तरीका भी काफी आसान है। इसे खाने के काफी हेल्थ बेनिफिट्स होते है
मटर परांठा मटर में फाइबर,आयरन और जिंक पाया जाता है। जिसकी वजह से इसे खाने से हेल्थ काफी अच्छा रहती है