दुनियाभर में मशहूर चाय की 5 Variety 

By Divya Verma

May 05, 2024

Viral

चाय के दीवानों को अगर सुबह-सुबह चाय मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है। अगर आप भी चाय के चाहने वाले है तो ये स्टोरी आज आपके लिए है 

मसाला चाय से लेकर ग्रीन टी तक आपने हर तरह की चाय का स्वाद लिया होगा। आइए आज की स्टोरी में पढ़ते है चाय की 5 अलग-अलग किस्मों के बारे में 

नून चाय, पाकिस्तान पाकिस्तान में मिलने वाली नून चाय को 'कश्मीरी पिंक टी' भी कहा जाता है।  यह चाय नमक, बेकिंग सोडा ,दूध चाय पट्टी से तैयार की जाती है। इसके क्रीमी टेस्ट के चलते इसे पाकिस्तान के लोग काफी पसंद करते है

माचा चाय, जापान माचा चाय को बारीक ग्रीन टी से तैयार किया जाता है। इसमें काफी सारे एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जिसकी वजह से यह बहुत हेल्थी होती है। माचा को चाय के साथ-साथ डेजर्ट के तोर से भी खाया जाता है

स्वीट टी,अमेरिका   स्वीट टी काफी जगह पी जाती है। इसको बनाने के लिए ब्लैक टी को चीनी के साथ हलके गरम पानी में मिलाकर बनाया जाता है। यह एक काफी रिफ्रेशिंग टी है जिसको बर्फ के टुकड़ों के साथ भी सर्व किया जाता है

ब्लैक टी ब्लैक टी अपने तेज़ स्वाद की वजह से काफी पसंद की जाती है। इसकी ज्यादा पैदावर केन्या,अफ्रीका में होती है

बबल टी बबल टी का क्रेज तो बीते कुछ महीनों से साफ़ देखा गया है। बबल टी में पड़ने वाले इंग्रेडिएंट्स इसको बाकी किसी भी चाय से अलग बनाते है। दूध और चीनी के साथ-साथ चबाने वाले टैपिओका पर्ल्स है जिसे ठंडा सर्व किया जाता है