BOLLYWOOD

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ के साथ रिश्ता किया कन्फर्म

By ANJALI DAHIYA 

DEC 02, 2024

अदिति राव हैदरी ने न्यू ईयर के मौके पर अपने फैंस को एक तोहफा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं 

अदिति ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ फोटो शेयर करके अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है 

अदिति ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-'जादुई खुशी, प्यार, हंसी, यूनिकॉर्न और फेयरी डस्ट के लिए 

अदिति के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- परफेक्ट वन 

वहीं दूसरे ने लिखा-आखिरकार मैं आपको खुश देखकर खुश हूं, और आपने सही पार्टनर चुना है जिससे मैं जलता नहीं हूं 

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी दोनों की ही पहली शादी टूट चुकी है और तलाक भी हो चुका है. अदिति और सिद्धार्थ अब साथ में एक साथ आगे बढ़ रहे हैं