100 घंटे में तैयार हुई थी Alia Bhatt की रामायण साड़ी

By Ritika

Jan 24, 2024

Bollywood

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियां इस एतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए शामिल हुई थी

लेकिन सब हस्तियों के बीच जिसने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो एक्ट्रेस आलिया भट्ट थीं

क्योंकि इस खास अवसर पर आलिया ने जो साड़ी पहनी थी वह कोई आम साड़ी नहीं थी

बल्कि आलिया की साड़ी पर 'रामायण' की कहानी छपी हुई थी, जिसे कारीगर ने खुद अपने हाथ से बनाया है 

बता दें, प्राण प्रतिष्ठा के दिन आलिया की साड़ी के पल्लू में 'रामायण' के कुछ सीन्स देखने को मिले

इसमें शिवा धनुष, राजा दशरथ, सुनहरा हिरण, हनुमान को माता सीता को अंगूठी देना, सीता अपरहरण जैसे कई सुंदर सीन्स बनाए गए थे

ये सीन्स चित्र पारंपरिक 'पट्टचित्र' शैली में बनाए गए हैं, जिसे 2 कारीगरों ने अपने हाथ से बनाया था और इसे बनाने में लगभग 100 घंटे का वक्त लगा था

मालूम हो, आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए साड़ी की सारी डिटेल्स दी हैं

आलिया भट्ट की इस साड़ी को madhurya creation ने डिजाइन किया है, ये ब्रांड भारतीय विरासत और इस तरह की हाथ से प्रिंट की जाने वाली खास डिजाइन के लिए फेमस है