Viral

आलू मसाला पूरी Recipe

By Ritika

March 14, 2024

गरमा-गरम पूरियां खाने का अलग ही मजा व स्वाद होता है, लेकिन अगर आप सादी पूरियां खाकर ऊब गए हैं तो कुछ नया ट्राई कर आप आलू मसाला पूरी बना सकते हैं

आलू मसाला पूरी पनीर करी, छोले या गोभी आलू की सब्जी के साथ खाने में काफी टेस्टी लगती है, आइए इसे बनाने की रेसिपी के बारे में जानते हैं

सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें, इसके बाद जब आलू ठंडे हो जाएं, तो उन्हें धोकर छील लें और अच्छे से मैश करें

अब मैश किए हुए आलू में लालमिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, अजवाइन, कसूरी मेथी, तेल, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स करें

आलू के पेस्ट में अब 3 कप आटा डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंथ लें, आटा गूंथने के बाद उसे कुछ देर के लिए एक तरफ रखकर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें

अब एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें, आटे की लोइयां पूरी की शेप में बेल लें और गर्म तेल में इन्हें डालकर क्रिस्पी गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें

अब आपकी आलू मसाला पूरी रेडी है, इसे आप मनचाही सब्जी, रायता या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं