Travel
By- Yogita Tyagi
March 23, 2024
होली आने से कई दिन पहले ही लोगों को होली का बुखार चढ़ जाता है इस त्यौहार का इंतजार लोग सालभर करते हैं
प्रत्येक वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है
इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट पर होगी यह तिथि 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगी
भारत में मथुरा-वृंदावन की होली पुरे देश-विदेश में फेमस है लेकिन इन दोनों को छोड़कर भी कुछ शहर ऐसे हैं जहां होली धूमधाम से मनाई जाती है
इन शहरों की होली को लोग देश- विदेश से भी देखने आते हैं यदि आप इस होली कहीं जाने की सोच रहे हैं तो आप इन शहरों में जाकर होली खेलने का आनंद ले सकते हैं
मथुरा-वृंदावन मथुरा-वृंदावन की होली देश-विदेश में मशहूर है यहां फूलों की होली खासी जानी जाती है यहां 7 दिन पहले से ही होली शुरू हो जाती है तो इस होली आप मथुरा-वृंदावन जा सकते हैं
उदयपुर राजस्थान के उदयपुर में आयोजित रॉयल होली शानदार होती है यहां इस दिन रॉयल पैलेस से मानेक चौक तक हाथी-घोड़े के साथ एक जुलूस निकाला जाता है
पुष्कर पुष्कर की होली बहुत प्रसिद्ध और खास है इस दिन यहां वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर भजन सुर निकाले जाते हैं साथ ही इस दिन उत्साह के साथ नृत्य किया जाता है
आनंदपुर साहिब यहां की होली बहुत अनोखी और सुंदर है। सिख लोग इस होली में बड़े खुश होकर हिस्सा लेते हैं इसमें मार्शल आर्ट, फेंसिंग और कुश्ती सहित कई कलाओं का प्रदर्शन होता है