Lifestyle

चेहरे पर बर्फ लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान

By Ritika

May 06, 2024

गर्मियां आते ही चेहरे पर बर्फ लगाना, फेस आइस डीप जैसी ट्रिक्सू ट्रेंड मे आ जाता है लेकिन अगर आपने सही से इसका यूज नहीं किया तो आपको फायदे के साथ नुकसान भी हो सकता है

Source: Google Images

आइस डीप यानी चेहरे को बर्फ के पानी में डूबोना, ये प्रत्येक व्यक्ति के लिए अच्छा रिजल्ट नहीं हो सकता है इसलिए इस ट्रिक को ट्राई करने से बचें

आइस डीप की वजह से चेहरे पर सुन्नपन या फिर लाल पन महसूस हो सकता है इसलिए अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसे ट्राई न ही करें

याद रखें कि अगर आप आइस क्यूब का चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं या आइस डीप करते हैं तो ये रोजना न करें, नहीं तो आइस बर्न की समस्या हो सकती है

त्वचा पर सीधे बर्फ लगाने से बचना चाहिए, इसे आप मसाजर में डालकर, कॉटन या मलमल के कपड़े मे लेकर लगा सकते हैं

वहीं इसके फायदे की बात करें तो इससे फेस पर फ्रेशनेस महसूस होती है साथ ही पोर्स टाइट भी होते हैं, व त्वचा ग्लोइंग बनने के साथ पफीनेस, पिंपल आदि से राहत मिलती है

लेकिन किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से पहले विशेषज्ञ स सलाह अवश्य लें