Health

गाजर-चुकंदर का जूस पीने से मिलेंगे ये फायदे

By Ritika

May 06, 2024

चुकंदर और गाजर दोनों ही ऐसी सब्जियां है जिसमें कई पोषक तत्व है, इनमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर प्रचुर मात्रा में है, आइए इनके जूस को रोजाना पीने के फायदे जानते हैं

यह जूस विटामिन ए, सी और ई जैसे तत्वों से भरपूर है, ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है

गाजर-चुकंदर का जूस फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो पाचन को अच्छा रखता है, जिसके चलते ये आपको कब्ज से भी राहत दिलाता है

यह जूस नाइट्रेट का गुड सोर्स है, ये ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है

इस जूस को पीने से एनीमिया को रोकने और रेड सेल्स को बनाने में मदद करता है क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है

इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, ये कैंसर का कारण बन सकते हैं

इस जूस के सेवन से त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें विटामिन A और C पाया जाता है

ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें