Bobby Deol ने खास अंदाज में पत्नी Tanya को किया बर्थडे विश

By Ritika

Jan 24, 2024

Bollywood

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल आज अपना बर्थडे मना रही है

उनके बर्थडे के मौके पर पति बॉबी देओल ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया

बॉबी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए तान्या को जन्मदिन की बधाई दी है, उन्होंने दोनों की एक साथ प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है

खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा है, हैप्पी बर्थडे लव ऑफ माई लाइफ

बता दें, दोनों ने एक दूसरे को पहली बार इटैलियन रेस्टोरेंट में देखा था और देखते ही दोनों को एक दूसरे से पहली नजर में प्यार हो गया था

बॉबी देओल और तान्या देओल की शादी 30 मई साल 1996 में हुई थी, दोनों दो बेटों के पैरेंट्स हैं और एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं

बता दें, तान्या खुद की कंपनी द गुड अर्थ रन करती हैं, उनका फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस हैं, जिससे वो अच्छी कमाई करती हैं