By Ritika
Dec 20, 2023
अंटार्कटिका में कुछ इलाके ऐसे है जहां पूरे साल औसत तापमान -57 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि ठंड में ये तापमान -97 डिग्री तक चला जाता है
रुस के गांव ओम्याकॉन में तापमान -70 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, बता दें, यहां लोगों की पलकों पर भी बर्फ जम जाती है
रूस में स्थित वेरखोयांस्क में अक्सर बर्फ गिरती रहती है, यहां -60 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर जाता है, जिससे यहां रह पाना मुश्किल हो जाता है
नॉर्थ आइस ग्रीनलैंड का अधिकतर इलाका बर्फ की चादरों से ढका हुआ है, ठंड के दिनों में यहां का तापमान माइनस में ही रहता है
साइबेरिया में स्थित यकुत्स्क की गिनती दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में होती है, यहां का तापमान -64 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, यह खून भी जमा सकता है