Health
By- Khushboo Sharma
Jan 11, 2024
लोग शारीरिक बीमारी के लक्षण तो पहचान लेते हैं, लेकिन अगर उनकी मेंटल हेल्थ ख़राब हो तो उसको नजरअंदाज कर देते हैं या इसके लक्षणों को पहचान नहीं पाते। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है
खराब मेंटल हेल्थ से होगी ये परेशानी हेल्थी रहने के लिए शारीरिक हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ का भी ठीक होना उतना ही जरूरी है, नहीं तो स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियां आजकल के समय में कॉमन हैं। आइए जानते हैं खराब मेंटल हेल्थ के लक्षणों के बारे में
सोने-खाने की आदतों में बदलाव रात को नींद ना आना और अपनी डाइट से ज्यादा खाना लगना या भूख ना लगना, ये सभी परेशानियां खराब मेंटल हेल्थ की तरफ इशारा करती हैं
एकाग्रता से काम न कर पाना अक्सर मेंटल हेल्थ खराब होने पर व्यक्ति फोकस होकर काम नहीं कर पाता और न ही उसका किसी काम में मन लगता है
चीजें भूल जाना चीजें रखकर भूलना भी खराब मेंटल हेल्थ का एक लक्षण है लेकिन, कभी-कभी चीजों को रखकर भूलना कॉमन भी हो सकता है
दुखी रहना अगर कोई व्यक्ति हर समय दुखी और थका हुआ रहता है और लोगों के बीच खुद को अकेला महसूस करता है तो ये भी खराब मेंटल हेल्थ का एक लक्षण हो सकता है
सोशल सर्कल से बचना अक्सर जब लोगों की मेंटल हेल्थ खराब होती है, तो वे अपने सोशल सर्कल से बचने लगते हैं और लोगों को इग्नोर करने लगते हैं इसी के साथ अकेले रहना शुरू कर देते है
स्वभाव में बदलाव लंबे टाइम तक अगर मूड स्विंग्स होते हैं या आपको छोटी- छोटी बातों पर रोना आता है तो, यह खराब मानसिक स्वास्थ्य का बहुत बड़ा इशारा हो सकता है