By Ritika
May 04, 2024
गर्मियां में आइस्क्रीम लोगों की फेवरिट बन जाती है, लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं लेकिन कई लोग आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद कुछ चीजों को सेवन कर लेते हैं
इन चीजों के सेवन से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से बचना चाहिए
आइस्क्रीम खाने के बाद अगर आप गर्म चाय, कॉफी या सूप पीते हैं तो इससे गले में खराश, खांसी और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है
आइस्क्रीम के सेवन के बाद खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू या अंगूर नहीं खाने चाहिए, इससे पेट में अपच या एसिडिटी हो सकती है
आइस्क्रीम खाने के बाद स्पाइसी फूड कभी न खाएं, मसालों में कैप्साइसिन होता है, ये सेहत को नुकसान पहुंचाता है
आइस्क्रीम खाने के बाद ठंडे पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक, जूस या आइसड चाय पीने से गले में खराश या खांसी हो सकती है