Health

क्या चाय के अधिक सेवन से बढ़ता है वजन?

May 05, 2024

By- Khushboo Sharma

बहुत से लोग ऐसा मानते है कि रोजाना दूध वाली चाय पीने से इंसान का वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आज की स्टोरी में हम जानेंगे कि दूध वाली चाय पीने से वजन बढ़ सकता है या नहीं?

चाय पीने से वजन बढ़ सकता है? चाय पीने से आपका वजन बढ़ेगा या नहीं, यह बात पूरी तरह से चाय में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर निर्भर करती है। अगर आप चाय में दूध और चीनी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है

कितना वजन बढ़ सकता है? अगर आप आम दूध वाली चाय में आधा चम्मच चीनी डालकर पीते हैं, तो इससे साल भर में 1 किलो वजन बढ़ सकता है। आइए जानें आपको चाय बनाते हुए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-

चाय में चीनी कम डालें अगर आप चाय से वजन नहीं बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें चीनी की मात्रा कम रखें। आप चाहें, तो चीनी की जगह गुड़, शहद, लाल शक्कर जैसे नेचुरल स्वीट ऑप्शन भी डाल सकते हैं

फैट वाले दूध से बचें आपको दूध वाली चाय में लो फैट मिल्क या स्किम्ड मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, मिल्क पाउडर जैसी चीजों को यूज करने से बचें। इससे शरीर को नुकसान हो सकता है

चाय में कुछ हर्ब्स डालें अगर आप चाय में कुछ जड़ी-बूटियां और मसाले डालकर पिएंगे, तो वेट लॉस में मदद मिलेगी। आप चाय में तुलसी, अदरक, दालचीनी, इलायची, लौंग या जायफल जैसे हर्ब्स डाल सकते हैं। इनसे मेटाबॉलिज्म तेज होगा

सीमित मात्रा में चाय पिएं अगर आप चाय पीकर वजन नहीं बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको एक दिन में 2 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। आप जितनी कम मात्रा में चाय पिएंगे, उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है

गर्मियों में भिगोकर ही खाएं ये Dry Fruits