Lifestyle

वृक्षासन करने से सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे 

By Simran Sachdeva

June 16, 2024

योग हमारे शरीर को हर तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है. योगाभ्यास करने से व्यक्ति मेंटली, फिजिकली और इमोशनली तीनों तरह से स्वस्थ बना रहता है.  

Source: Pexels

इसी तरह से ट्री पोज यानी कि वृक्षासन स्थिरता, संतुलन और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है.

वृक्ष का मतलब पेड़ होता है तो इस आसन को करने से हमारे शरीर का स्वरूप पेड़ के समान दिखता है

यह आसन शरीर के संतुलन को सुधारता है और स्थिरता बढ़ाता है.

वृक्षासन से पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, खासकर जांघों, पिंडलियों और टखनों को.

यह आसन मानसिक शांति और एकाग्रता को बढ़ाता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है.