Health

सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे

By Ritika

April 06, 2024

रात में सोने से पहले कई लोग दूध पीते हैं ऐसे में सोने से पहले दूध में थोड़ा सा या आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने से उसकी पौष्टिकता कई गुना बढ़ जाती है, आइए इसके फायदे जानते हैं

दूध में हल्दी डालकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, हल्दी दूध में मौजूद करक्यूमिन बतौर इम्यनोमॉड्यूलेटरी एजेंट काम करता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है

मौसम के बदलते हुए सर्दी-जुकाम होने की संभावना रहती है, ऐसे में आप हल्दी दूध पी सकते हैं, ये शरीर में बन रहे कफ को कम करने में मदद करता है 

स्किन को हेल्दी बनाने का काम भी हल्दी दूध करता है, ऐसे में आप रात को सोने से पहले हल्दी दूध पिएं इसे पीने से त्वचा पर अलग ही रौनक आएगी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, रोज रात में सोने से पहले दूध में हल्दी डालकर पीने से कब्ज, पेट में छाले आदि चीजों को सुधारता है

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें