By Ritika
March 13, 2024
रोजा खाने से पहले सहर यानी सुबह में सहरी खाई जाती है, ऐसे में इसमें कुछ हेल्दी फूड्स शामिल करें जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकेंगे
सहरी में सेब,नाशपाती, खीरा, अंगुर, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को जगह जरूर दें, ये लंबे समय तक पेट भरा रखेंगे व इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी
सहरी में दूध के साथ बादाम, अखरोट जैसे नट्स और किशमिश, अंजीर, खजूर आदि खा सकते हैं
सहरी में हरी सब्जियां शामिल करें, इससे शरीर को दिन के लिए ताकत मिलेगी, लेकिन ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा मसाले या तेल में न बनाएं
सहरी में एक कटोरी दही और कच्चा पनीर भी शामिल करें, इससे पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलने के साथ गट हेल्थ सही रहेगी
ध्यान रहें कि आप सहरी में ज्यादा नमक और चीनी की चीजें न खाएं, नहीं तो आपको थकान, अपच हो सकती है