By Ritika
March 14, 2024
हाई कॉलेस्ट्रोल कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का कारण बनता है, इससे रक्त धमनियां बंद होने लगती हैं और हार्ट अटैक तक की दिक्कत आ जाती है
केला ऐसा फल है जो डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है और हाई कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम करने में असर दिखाता है
आम में विटामिन, खनिज और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, इसमें पेक्टिन और फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है
अनानास भी हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने में मदद करता है, यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और कॉलेस्ट्रोल घटाने में फायदेमंद होता है
पैशन फ्रूट को उसके बीजों के साथ खाने पर हाई कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और इससे शरीर से हाई कॉलेस्ट्रोल के टॉक्सिंस निकल जाते हैं
पीला सेब खाकर भी कॉलेस्ट्रोल कम किया जा सकता है, यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है और दिल की सेहत अच्छी रखने में भी असरदार है
यह लेख केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें