Viral
BY: Namita Dixit
4 april 2024
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर में श्रद्धालुओं ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है
जनता के लिए खुलने के एक महीने के भीतर यहां साढ़े तीन लाख से अधिक भक्तों ने अबू धाबी में बने पहले पत्थर निर्मित हिंदू मंदिर में दर्शन किया, मंदिर अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फरवरी में इस मंदिर का उद्घाटन किया गया था, इस प्रतिष्ठित मंदिर को एक मार्च को आगंतुकों के लिए खोला गया था
हर शनिवार और रविवार को 50 हजार के करीब लोग पहुंच रहे हैं, मंदिर की देखरेख करने वालों का कहना है कि मंगलवार से रविवार तक हर शाम 7.30 बजे स्वामीनारायण घाट पर गंगा आरती होती है
BAPS ने मंदिर का निर्माण किया बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल रहबा के पास अबू मुरीखा में 27 एकड़ में किया गया है, इसका निर्माण गंगा और यमुना के पवित्र जल से किया गया है