Health
By Pratibha
2 April 2024
बॉडी की स्टैमिना बढ़ाने के लिए नेचुरल उपाय सेफ एंड बेस्ट होते हैं
अगर आप स्टैमिना बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट लेने की सोच रहे हैं तो इस ऑप्शन पर जाने से पहले एक बार यहां दिए टिप्स को आजमाकर देखें
अगर आपको भी वर्कआउट के दौरान स्टैमिना की कमी महसूस हो रही है, तो आज हम उसी का सॉल्यूशन लेकर आए हैं
पहला भरपूर नींद लेनी है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है, लेकिन उसके लिए सोने-उठने का समय निर्धारित करें
दूसरा समय पर खाने की आदत डालें। इससे बहुत फर्क पड़ता है। ब्रेकफास्ट से लेकर लंच, डिनर तक का टाइम सेट करें। रात का खाना सोने से तकरीबन दो घंटे पहले खा लें। 7 से 8 बजे के बीच डिनर कर लें और 10 बजे तक सो जाएं। इससे सुबह उठने के बाद आप फ्रेश और एनर्जेटिक फील करेंगे, जिसे आप वर्कआउट में इस्तेमाल कर सकते हैं
तीसरा खाने को चबा-चबाकर खाएं। ये टिप आपको अजीब लग सकती है, लेकिन बहुत काम की है। जी हां, खाने को चबाकर खाने से पेट को भोजन पचाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, तो आपकी एनर्जी वेस्ट नहीं होती, जिसे आप वर्कआउट में यूज कर सकते हैं