By Khushi Srivastava

Fruits for Healthy Heart: हार्ट के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये 6 फल

Oct 05, 2025

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में सुधार करना बेहद जरूरी है। कुछ खास फल हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से फल दिल की देखभाल में सहायक हो सकते हैं।

1. सेब सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन C और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में मदद करते हैं।  

2. अंगूर अंगूर के नियमित सेवन से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।  

3. एवोकाडो एवोकाडो में हेल्दी फैट और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

4. ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी ये शरीर में सूजन कम करते हैं और धमनियों में प्लाक बनने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इन फलों का सेवन टाइप 2 डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है।  

5. कीवी कीवी खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने और शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसका फाइबर कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है, जिससे दिल सुरक्षित रहता है।