By Khushi Srivastava

Vastu Shastra: दिपावली से पहले इन चीजों को घर से जरुर से हटा दें

Sept 14, 2025

हिंदू धर्म में दीपावली का विशेष महत्व होता है, और लोग इसकी तैयारियां कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं। 

माना जाता है कि मां लक्ष्मी का आगमन साफ-सुथरे स्थानों में ही होता है, इसलिए दिवाली से पहले पूरे घर और आसपास की सफाई की जाती है। 

दिवाली के दौरान कुछ खास वास्तु नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। 

वास्तु शास्त्र कहता है कि दीपावली से पहले ऐसे सामान को घर से बाहर कर देना चाहिए जो नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटा हुआ आईना या बंद घड़ी रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, इसलिए इन्हें हटा देना चाहिए। 

घर या मंदिर में रखी देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को भी नहीं रखना चाहिए; इन्हें दिवाली से पहले किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर देना चाहिए। 

दीपावली से पहले पुराने, फटे-चिटे जूते-चप्पलों को साफ करके घर से बाहर कर देना चाहिए।