Nation
By Ritika
Jan 29, 2024
28 जनवरी को नीतीश कुमार समेत 9 मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली
आइए जानते है कि नीतिश कुमार के नए मंत्रियों कितने पढ़े-लिखे हैं और उनके पास कितना पैसा है
बिहार के CM नीतीश कुमार के पास 1 करोड़ 64 लाख की संपत्ति हैं, इन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है
मंत्री सम्राट चौधरी लगभग 9 करोड़ की संपत्ति के मालिक है, इन्होंने पीएचडी की डिग्री कामराज यूनिवर्सिटी से और डी लिट की डिग्री कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी से ली हैं
मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी लगभग 9 करोड़ की संपत्ति के मालिक है, इन्होंने साल 1989 में बेगूसराय के पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी
मंत्री विजय कुमार चौधरी 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक है, इन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है
मंत्री प्रेम कुमार के पास लगभग 2 करोड़ की संपत्ति है, इन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और पी.एच.डी की डिग्री हासिल की है
मंत्री विजेंद्र यादव की कुल संपत्ति 1 करोड़ 16 लाख 75 हजार 771 रुपये है, इन्होंने साल 1982 में बोधगया की मगध यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है
मंत्री श्रवण कुमार लगभग 30 लाख की संपत्ति के मालिक है, इनकी क्वालिफिकेशन की बात करें तो इन्होंने साल 2001 में 12वीं की परीक्षा पास की थी
मंत्री संतोष सुमन लगभग 3 करोड़ की संपत्ति के मालिक है, इन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से साल 2003 में पीएचडी की डिग्री हासिल की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट-ग्रेजुएशन कर चुके हैं
मंत्री सुमित कुमार सिंह के पास लगभग 4 करोड़ की संपत्ति है, इसके अलावा इन्होंने साल 2008 में हिंदी विद्यापीठ देवघर से ग्रेजुएशन की थी