Nation
By Ritika
Jan 29, 2024
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 जनवरी 2024 को महागठबंधन सरकार से इस्तीफा दे दिया
इसके बाद उन्होंने रविवार को एनडीए के साथ मिलकर 9वीं बार CM पद की शपथ ली
आइए जानते है कि नीतीश कुमार अब तक कितनी बार CM रहे हैं और कितनी पार्टियों के साथ उन्होंने गठबंधन किया है
नीतिश कुमार सबसे पहले साल 2000 में बिहार के CM बने थे लेकिन उनकी सरकार 7 दिन तक ही चली
इसके बाद उन्होंने 2005 में NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और इस बार पूर्ण बहुमत के साथ जीत कर वह दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने
2010 में भी एनडीए के सहयोग से नीतीश कुमार तीसरी बार CM की कुर्सी पर विराजमान हुए
लेकिन 2014 में किन्हीं कारणों से नीतिश कुमार ने मुख्यंमत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद सरकार का बचा हुआ 1 साल का कार्यकाल जीतन राम मांझी ने पूरा किया
2015 में नीतिश कुमार ने RJD और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और इसे महागठबंधन का नाम दिया, चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार पांचवीं बार मुख्यमंत्री
कार्यकाल पूरा करने से पहले ही नीतिश कुमार ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़ लिया और BJP के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई और छठवीं बार राज्य के CM बने
2020 में नीतिश कुमार की सरकार ने BJP के सहयोग से चुनाव लड़ा और 7वीं बार बिहार के CM पद पर विराजमान हुए
हालांकि 2 साल में ही JDU भाजपा से अलग हो गई और उन्होंने RJD के साथ गठबंधन किया जिसके बाद वह 8वीं बार राज्य के CM बने
और अब 28 जनवरी नीतीश कुमार बीजेपी के संग मिलकर नौंवी बार सीएम बने हैं