Lifestyle
By Pratibha
March,12,2024
25 मार्च 2024 को इस बार होली खेली जाएगी, लेकिन मथुरा, वृंदावन और बरसाने में कई दिन पहले से ही होली की रौनक शुरू हो जाती है जो होली के बाद रंगपंचमी तक चलती है
मथुरा, गोकुल, वृंदावन, बरसाना की होली देखने के लिए देश से लेकर विदेशों तक से लोग इकट्ठा होते हैं
अगर इस होली पर आप भी मथुरा जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि ट्रिप पर किसी तरह की परेशानी न हो
होली के मौके पर वृंदावन जा रहे हैं तो ऐसे कपड़े पैक करें जो आरामदायक हो, इसलिए कोशिश करें कि कॉटन फैब्रिक के कपड़े के पैक करें और कोशिश करें कि ये लेयरिंग क्लॉथ हों
होली का मौका है तो चेहरे और स्किन पर रंग लगना स्वाभाविक है. इसलिए कुछ ऐसी चीजें जैसे क्लींजर, रेडीमेड उबटन आदि साथ में जरूर रखें जिससे आप स्किन का कलर छुड़ा सकें और आपकी स्किन भी खराब न हो
अपने साथ खाने की ऐसी चीजें पैक करें जो तीन से चार दिन तक आराम से चल सकती हो
अगर मथुरा-वृंदावन होली के मौके पर जाना चाहते हैं तो अभी से ऑनलाइन होटल की बुकिंग अभी से कर लें. नहीं तो आपको ठहरने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है