BOLLYWOOD

अगर आप भी चाहती हैं Jahnavi Kapoor जैसी  फिगर तो आज से ही शुरू करें उनकी ये एक्सरसाइज

By ANJALI DAHIYA

FEB 11, 2024

जाह्नवी कपूर एक जाना-माना चेहरा हैं और लोग उनकी फिटनेस से काफी इंस्पायर भी होते हैं

वो बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस होने के साथ ही काफी खूबसूरत और टैलेंटेड हैं

उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है, उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है

जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो जिम के अंदर पसीना बहाती नजर आ रही हैं

अगर आप भी अपने आपको फिट रखना चाहती हैं तो आपको भी रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए

कोशिश करें कि आप रेगुलर जिम जा सकें लेकिन अगर नहीं जा पाती हैं तो आप घर पर ही रेगुलर एक्सरसाइज करें

अगर जाह्नवी कपूर की डाइट की बात करें तो बता दें कि वो सुबह के नाश्ते में जूस, टोस्ट, दूध और अंडे खाती हैं

दोपहर के समय में जाह्नवी घर का बना खाना ही खाती हैं

वो जंक फूड से दूरी बना के रखती हैं, घर के बने खाने में जाह्नवी ब्राउन राइस, चिकन सैंडविच, सलाद आदि खाना पसंद करती हैं

रात के समय जाह्नवी सोने से 3 घंटे पहले खाना खाती हैं

डिनर में वो हल्का खाना खाती हैं। रात के समय वो सब्जियों का सूप, दाल या उबली हुई सब्जी, ग्रिल्ड फिश और सलाद आदि खाती हैं