Health

ये नहीं खाया तो हो जाएंगे मोटे!

By Ritika

May 09, 2024

आपने अक्सर लोगों को वेट लॉस के लिए कई चीजों को खाने से परहेज करते हुए देखा होगा

लेकिन कई बार लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन बंद कर देते है, जिन्हें छोड़ने से  उनका वजन कम नहीं बल्कि बढ़ सकता है

बता दें कि कई लोग खाने में प्रोटीन को कम कर देते हैं, जिससे उनका वजन बढ़ सकता है, दरअसल ज्यादा प्रोटीन वाले खाने से पेट देर तक भरा रहता है जिससे भूख कम लगती है

इसके साथ ही आपके खाने में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का होना भी बहुत जरूरी है

ओमेगा-3 की कमी होने से भूख को कंट्रोल करने वाले हॉर्मोन्स सही से काम नहीं करेंगे, इससे हम ज्यादा कैलोरीज वाला खाना खाने का मन होगा और हम ओवर-ईटिंग करना शुरु कर देंगे

कई बार शरीर में विटामिन-बी की कमी से भी वजन बढ़ सकता है

खाने में आयोडीन को भी जरूर शामिल करें, इसकी कमी से थाइराइड बढ़ सकता है जो मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है और वजन बढ़ना शुरु हो जाता है

ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक के लिए विशेशज्ञ की सलाह लें