By Ritika
May 09, 2024
झीलों की नगरी उदयपुर जितना अपने महलों, रॉयल्टी के लिए फेमस है उतना ही मशहूर अपने खान-पान के लिए भी है, आइए कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए
कचौरी कचौरी उदयपुर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की फेमस डिश है, इनके अंदर मसाला भरकर डीप फ्राई करके इन्हें कुरकुरा बनाया जाता है
दाबेली उदयपुर में आप मुंबई के स्ट्रीट फूड की भी वैरायटी देख सकते हैं, इसलिए आप यहां जाएं तो जरूर व्हाइट सिटी के स्वाद के साथ ये डिश ट्राई करें
लेमन टी लेमन टी आपने हर जगह पी होंगी लेकिन उदयपुर में मिलने वाली क्षेत्रिय मसालों से बनी ये टी सुंदर नजारों के साथ और भी टेस्टी हो जाती है
फालूदा ये डिश स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय है, आप इसके कई फ्लेवर ट्राई कर सकते हैं
दाल बाटी चूरमा दाल बाटी चूरमा तो उदयपुर का प्यार है, ये राजस्थानी व्यंजन प्याज और नींबू के साथ परोसी जाती है