Health

Constipation से निजात पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल

By Aastha Paswan

Mar, 7, 2024

कब्ज को हल्के में लेने की भूल न करें क्योंकि इसका इलाज नहीं कराने पर यह बवासीर या फिशर का रूप ले सकती है

कब्ज की समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन इससे अधिकतर बुजुर्ग लोगों को यह परेशानी होती है, 

इससे राहत पाने के लिए आप कुछ फल खा सकते हैं, जो फाइबर से भरे हैं। इन फलों का सेवन करने से आप 1 सप्लाह में इससे निजाद पा सकते हैं

पपीता  कब्ज की समस्या होने पर पपीता का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें पपैन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।  

सेब सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसमें पेक्टिन मौजूद होता है, जो बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाकर कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

संतरा अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप संतरे को डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है।  

नाशपाती नाशपाती का सेवन करने से पेट साफ हो सकता है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं।  

कीवी कीवी में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें एक्टिनिडिन नामक एंजाइम मौजूद होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है