करण जौहर की इस फिल्म को काजोल ने किया था रिजेक्ट, वजह थी बेहद खास
By ANJALI DAHIYA
JAN 12, 2024
काजोल जब भी स्क्रीन पर नजर आती हैं तो उनका एक अलग ही जादू दिखाई देता है
काजोल और करण जौहर की दोस्ती बहुत अधिक पुरानी और गहरी है
काजोल ने करण जौहर की जिस फिल्म के लिए मना किया था, वह थी कभी अलविदा ना करना
यह एक मल्टीस्टारर मूवी थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और किरण खेर जैसे दिग्गज स्टार नजर आए थे
यह फिल्म वास्तव में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित थी,साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में करण जौहर शाहरुख खान के अपोजिट काजोल को कास्ट करना चाहते थे
लेकिन काजोल को फिल्म का कॉन्सेप्ट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था, इसलिए उन्होंने साफतौर पर इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया
इस फिल्म में यह दिखाया गया था कि किस तरह शाहरुख खान और रानी मुखर्जी अपनी शादी होने के बाद भी एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं और अपने प्यार के लिए वे अपने परिवार को भी भूला देते हैं
चूंकि काजोल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सही नहीं मानती हैं, इसलिए उन्होंने यह फिल्म ना करना ही उचित समझा
इस फिल्म की कहानी भले ही थोड़ी विवादित रही हो, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे