Social
By Pratibha
Jan,11, 2024
राजधानी दिल्ली सहित NCR और उत्तर भारत के क्षेत्र में वीरवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
ऐसे समय पर लोगों का डरना लाजमी है, इस स्थिति में लोग इन कामों को बिल्कुल भी न करें।
भूकंप के दौरान बिल्डिंग से बाहर आने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
भूकंप रुकने तक अपने घर में ही बने रहें, बाहर आने का रिस्क न लें।
ऐसी स्थिती में घर के दरवाजे, खिड़की के पास ना जाएं, नाजुक दरवाजों से दूरी बनाएं।
भूकंप रुकने के बाद तुरंत घर की खिड़कियों, दरवाजों को ना खोलें।
भूकंप के समय बिजली के स्विच व अन्य डिवाइस से दूर रहें।