Dec, 26, 2023

By Pratibha

पुरानी साड़ी से बनाएं ये नई Dress 

Lifestyle

अनारकली सूट

पुरानी साड़ी से आप एक अनारकली सूट बनवा सकती हैं इससे आपकी पुरानी साड़ी भी यूज हो जाएगी और एक नया ऑउटफिट भी तैयार हो जाएगा। बस ध्यान रहे कि वो साड़ी थोड़ी हैवी हो जिससे सूट थोड़ा घेरेदार और सुंदर लग सके

लहंगा

पुरानी और सुंदर साड़ी हैं तो उससे आप एक लहंगा भी बनवा सकतीं हैं। बस इसके लिए आपको शिफॉन या बनारसी साड़ी में से कोई सेलेट करनी होगी क्योंकि किसी और कपड़ें का लंहगा अच्छा नहीं लगेगा

लॉन्ग लेंथ स्कर्ट

ऐसी ड्रेस आज कल काफी ट्रेंड में है जो मार्केट से खरीदने पर बहुत महंगी मिलती है लेकिन आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप इसे एक पुरानी साड़ी से भी बना सकतें हैं

कुर्ती बनवाएं

अगर आपके पास कोई प्लेन साड़ी है तो आप उस साड़ी से एक सिंपल डेली पहनने वाली कुर्ती बनवा सकतें हैं। जो पहनने में नई और सुंदर लगेगी। एक कुर्ती के अलावा आप शार्ट कुर्ती, टॉप आदि भी बनवा सकतें हैं

शरारा बनवा लें

आज के समय में शरारे के ट्रेंड को हर कोई लड़की फॉलो कर रही है अगर आपके पास कोई हैवी वर्क की हुई साड़ी मौजूद है तो उस साड़ी से आप एक शरारा बनवा सकतीं हैं। जिसे आप किसी भी क्रॉप टॉप या कुर्ती के साथ पहन सकती हैं