Lifestyle

बसंत पंचमी के खास अवसर पर घर में बनाएं जर्दा पुलाव

By Aastha Paswan

Feb, 12, 2024

2024 में बसंत पंचमी 14 फरवरी यानी कल के दिन मनाया जाएगा।

इस दिन मां सरस्वती की पूजी की जाती है। पीले रंग का ही भोग भी लगाते हैं। 

इस खास पर्व पर पीले रंग के कपड़े और प्रसाद में जरदा पुलाव बनाया जाता है।

तो चलिए आगे जानते हैं जरदा पुलाव की रेसिपी। 

 यह एक पारंपरिक डिश है, जिसे उबले हुए चावल, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और पीला रंग डालकर बनाया जाता है।

 सामग्री  2 कप बासमती चावल, 2 तेज पत्ता, 4-5 हरी इलायची, 5-6 लौंग, 2 इंच दालचीनी का टुकड़ा, चुटकीभर येलो कलर, केसर-दूध में भिगोया हुआ, 1/4 टेबलस्पून चिरौंजी, कप काजू, 4 टेबलस्पून किशमिश, 3 टेबलस्पून सूखे नारियल के स्लाइसेज, 4 टेबलस्पून घी, 100 ग्राम खोया, 1.5 कप संतरे का पल्प, नींबू का रस, आवश्यकतानुसार गुड़

विधि  विधि: सबसे पहले चावल को पका लें। फिर एक फ्राइंग पैन में घी डालें। इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, काजू, चिरौंजी, नारियल, किशमिश डालकर चलाकर तुरंत गुड़ डाल दें।

अब इसे थोड़ी देर पकाएं। चावल डालकर एक बार फिर चलाएं। अब फूड कलर और केसर डालकर मिलाएं। खोया कद्दूकस करके डालें।

अब संतरे का छिलका और नींबू का रस डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें। अब इसे बाउल में निकालकर सर्व करें।