BOLLYWOOD

मिस वर्ल्‍ड और अब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस, Manushi Chhillar  से जानें कैसा रहा उनका सफर

By ANJALI DAHIYA

FEB 15, 2024

फिल्‍म 'पृथ्‍वीराज' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं

एक एमबीबीएस स्टूडेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली मानुषी ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमाई है और हर जगह अपनी कामयाबी का परचम लहराया है

मानुषी अब मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड एक्ट्रेस के सफर पर निकल चुकी हैं

 यह सफर उन्होंने कैसे तय किया और इसमें किन कठिनाइयों का उन्‍हें सामना करना पड़ा

 यह सफर उन्होंने कैसे तय किया और इसमें किन कठिनाइयों का उन्‍हें सामना करना पड़ा

मानुषी बताती हैं, "मिस वर्ल्ड बनने के बाद मेरे लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखना मुश्किल नहीं था

मेरे पास अपने आप ही ऑफर्स आ रहे थे, मगर फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आने के बाद मेरा असली संघर्ष शुरू हुआ

उस वक्त मेरे से कोई यह पूछता कि फिल्‍में कैसे मिलती हैं, तो शायद मैं नहीं बता पाती, मगर अब कोई पूछेगा तो मैं यही कहूंगी कि बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं

फिल्‍म इंडस्‍ट्री से मानुषी का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, इसलिए इस इंडस्‍ट्री को करियर के तौर पर चुनना उनके लिए जुआ खेलने जैसा था

मानुषी बताती हैं, "एक्टिंग तो मेरे को आती नहीं थी, इसलिए जब पहली फिल्‍म मिली तो पहले 8-9 महीने मैंने एक्टिंग सीखी और जब मुझे लगा कि मैं काम कर लूंगी, तब मैं आगे बढ़ी

बॉलीवुड में अनेक एक्‍ट्रेसेस हैं, मगर मानुषी से जब हमने पूछा कि वो किसे अपना आदर्श मानती हैं, तो उन्‍होंने कहा, "मैंने स्‍क्रीन पर हमेशा से ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और प्रियंका चोपड़ा को पसंद किया है

यह आश्चर्य की बात है कि दोनों ही मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं, मेरे लिए दोनों ही आदर्श हैं

इंडस्‍ट्री में सभी एक्‍ट्रेसेस में अलग हुनर है, मगर मैं हमेशा ऐश्‍वर्या और प्रियंका को फॉलो करती हूं और इनकी तरह ही कामयाब बनना चाहती हूं

मानुषी के लिए प्यार के मायने बहुत अलग हैं, उनके लिए प्यार का मतलब किसी व्यक्ति विशेष को दिल दे बैठना नहीं है

वह कहती हैं, "प्यार की परिभाषा सभी के लिए अलग होती है। मेरे लिए प्यार वो है, जब हम अपने परिवार के साथ वक्‍त बिताते हैं

 मेरे लिए प्यार वो है, जब मैं अपने किसी करीबी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखती हूं

मैं हर दिन अपने चहेतों के साथ प्‍यार का जश्न मना सकती हूं," हालांकि , बॉलीवुड में मानुषी को सबसे ज्यादा एक्टर शाहरुख खान पसंद हैं और स्‍क्रीन पर उनके लिए प्यार का मतलब भी शाहरुख ही हैं