गेहूं के आटे में ये 5 आटा मिलने से मिलेगा भरपूर Protein

By Pratibha

Dec 21, 2023

चपाती हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी प्रदान करती है

लेकिन कई ऐसे आटे हैं जिनकी चपाती आपके शरीर को भरपूर पोषण भी देगी और वजन भी मेंटेन रखेगी

आज हम यहां 5 आटों के बारे में बताने जा रहे हैं

ज्वार, एक ग्लूटेन-फ्री आटा है, जो डाइट्री फाइबर, लौह, कैल्शियम, विटामिन बी और सी से भरपूर होता है

बाजरा ग्लूटन फ्री होता है. यह प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस से भरपूर होता है और शरीर को ओवर ईटिंग से भी बचाता है

वजन घटाने के लिए सबसे अच्छे आटे में से एक माने जाने वाले बादाम आटे में कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन अधिक होता है

चने या बेसन के आटे को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल  करता है और दिल की सेहत को भी अच्छी बनाए रखने में मदद करता है

पाचन समस्याओं में सुधार और साफ त्वचा को बढ़ावा देने के लिए, कुट्टू का आटा अपने डाइट में शामिल करना चाहिए