Lifestyle

बेसन में ये 6 चीजें मिलाने से आएगा चेहरे पर निखार

By- Khushboo Sharma

Feb 15, 2024

महिलाएं अपने आपको खूबसूरत दिखाने के लिए अक्सर पार्लर में बहुत पैसे खर्च करती हैं। स्किन पर कई तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का यूज़ करने की वजह से उन्हें बहुत बार साइड इफेक्ट्स का सामना भी करना पड़ता है

पोषक तत्वों से भरपूर बेसन में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं कि चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल करने से इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं 

हल्दी आप चेहरे पर नेचुरल निखार के लिए बेसन और हल्दी को मिलाकर लगा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसके लिए आप बेसन में हल्दी और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं

मुल्तानी मिट्टी आप बेसन में मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर लगा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे स्किन को डेड सेल्स से छुटकारा मिलता है

एलोवेरा आप बेसन में एलोवेरा जेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जिससे त्वचा को अच्छे से एक्सफोलिएट किया जा सकता है

दही दही भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आप बेसन में दही को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। दही में लैक्टोबैसिलस नामक तत्व पाया जाता है, जो झुर्रियां दूर करने में मदद करता है

आलू आलू के रस में नेचुरल ब्लीच पाया जाता है। इसे बेसन में मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन टैनिंग जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है

ग्रीन टी अगर आप स्किन डैमेज से बचना चाहते हैं, तो बेसन में ग्रीन टी मिलाकर चेहरे पर लगाए। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं