आलिया ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी अपनी शादी में पहनी थी साड़ी
By ANJALI DAHIYA
June 29, 2023
नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी शादी के लिए साड़ी सिलेक्ट की थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और शादी के लिए साउथ इंडियन लुक अपनाया था।
आलिया ने शादी के लिए लहंगे की जगह सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई आयवरी और गोल्ड साड़ी पहनी थी, जो उन पर काफी फब रही थी।
2012 में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन ने शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी के दिन सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की हुई ट्रेडिशनल बनारसी लाल साड़ी पहनी थी, जिसमें चौड़ा गोल्डन बॉर्डर था।
जेनेलिया ने भी अपनी शादी पर लहंगे की जगह साड़ी पहनी थी, जिसे इंडियन फैशन डिजाइनर नीला लुल्ला ने डिजाइन किया था। जेनेलिया ने लाल साड़ी के साथ भारी जड़ाऊ गहने भी पहने थे
दीपिका ने अपनी शादी में ब्रोकेड सिल्क की कांजीवरम साड़ी पहनी थीं, जिसमें जरी के धागों से वर्क किया गया था और इसे बनाने में लगभग 45 दिनों का समय लगा था।
राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल ने भी शादी के लिए सुर्ख लाल रंग की साड़ी सिलेक्ट की थी। मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी, जिसमें खूबसूरत बारीक कढ़ाई का काम किया गया था