Viral
By- Khushboo Sharma
March 13, 2024
पवित्र महीना रमजान मुसलमानों का सबसे पवित्र महीना माना जाता है और इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं
सेहरी रोजा के दौरान सूरज उगने से पहले सेहरी की जाती है और सूरज डूबने के बाद इफ्तार होता है
प्यास लगना सेहरी के दौरान कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए नहीं तो इससे दिनभर प्यास लग सकती है
फ्राइड स्नैक्स सेहरी के दौरान चिकन फ्राई, पोकेड़े जैसी चीजे खाने से बचना चाहिए, इसमें फैट्स और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे बार-बार प्यास लगना आम बात है
चाय या कॉफी सेहरी के समय चाय या कॉफी पीने से दिनभर प्यास लग सकती है क्योंकि कैफीन का सेवन करने से शरीर डिहाइड्रेट होता है
सॉल्टी स्नैक्स सेहरी के समय ज्यादा नमकीन खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ जाता है जिससे प्यास ज्यादा लगती है
हाई प्रोटीन सेहरी के समय हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पूरे समय प्यास लग सकती हैं
किस चीज का करें सेवन सेहरी के समय पानी वाले फलों का सेवन अधिक करना चाहिए, जैसे कि तरबूज क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है